Republic Day Celebration
January 26, 2025
*भारत का गणतंत्र विश्व के लिए मिसाल*\r\nअभी ध्वज फहराया नहीं गया था, पर चारों ओर तिरंगे की धूम मची हुई थी। बच्चों के हाथों में तिरंगा था और उसे वे लहरा रहे थे। राष्ट्रीय पर्वों पर देशभक्ति की ऊर्जा और उत्साह देखना हो तो विद्यालय से बढ़कर दूसरी जगह नहीं हो सकती। ऐसा ही कुछ नज़ारा था सागर पब्लिक स्कूल कटारा एक्सटेंशन का। गणतंत्र दिवस का उत्साह और उमंग बच्चों और शिक्षकों के चेहरों के साथ उनकी वेशभूषा पर भी पर स्पष्ट झलक रहा था।बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, गीत और देशप्रेम से ओतप्रोत भाषण में गणतंत्र की महिमा को दर्शाया गया था। छात्राओं ने मध्यप्रदेश का लोकनृत्य "नोरता" की शानदार प्रस्तुति दी ।\r\nसबसे पहले प्राचार्य श्रीमती प्राची वर्मा ने ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा_\r\nभारत का गणतंत्र 75 सालों बाद भी विश्व के लिए मिसाल बना हुआ है। विश्व में जब भी गणतंत्र की बात होती है भारत का उदाहरण दिया जाता है। हमने साल दर साल इसे बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में काम किया है। प्राचार्य के उद्बोधन के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से गणतंत्र दिवस का समापन हुआ। सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार टैगोर सदन ने अपने नाम किया इसके बाद मिष्टान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।\r\nपेश है उसकी कुछ झलकियाँ ---